तेल अवीव: ईरान ने मंगलवार शाम को इजरायल पर मिसाइल हमला किया है। पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया है कि ईरान से उनके देश पर रॉकेट दागे गए हैं। सेना ने सभी लोगों को बम शेल्टर में छिपने की सलाह दी है। अमेरिका ने चंद घंटे पहले ही जानकारी दे दी थी कि ईरान जल्द इजरायल पर मिसाइल हमला करने जा रहा है। अमेरिका ने यह भी बताया था कि वह इजरायल की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान ने पहले ही इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस साल इजरायल पर ईरान का ये दूसरा हमला है।अप्रैल में भी ईरान नेइजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे।इजरायल सेना के अधिकारियों का कहना है कि ईरान के ये हमले अब थम गए हैं और अभी कोई ख़तरा नहीं है।लेकिन ये अब भी साफ़ नहीं है कि इस हमले के कारण कितना नुक़सान हुआ है। हालांकि इसराइल के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि मंगलवार रात ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और इसमें एक फ़लस्तीनी व्यक्ति की मौत हुई है। इजरायल ने इसका वीडियो भी डाला है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति सड़क पर जा रहा था, तभी वह हमले की चपेट में आ गया।यह वीडियो इसराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक का बताया जा रहा है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…