मध्यप्रदेश

MP में अब ‘मोहन’ युग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल: पूर्व शिक्षा मंत्री और मध्य प्रदेश के उज्जैन दक्षिण से तीन बार विधायक रहे मोहन यादव भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने डेप्युटी सीएम के तौर पर शपथ ली है। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इनमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडनवीस जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने पद के साथ ही गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह में श्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार मंच के समीप ही एक और भव्य मंच तैयार किया गया था, जिस पर विभिन्न साधु संत मौजूद थे। साधु संतों ने शंखनाद भी किया। मध्य प्रदेश के सोलहवें विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कुल 230 सीटों में से 163 सीटों पर विजय हासिल कर अपनी सरकार बरकरार रखी है। हाल ही में भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डा. मोहन यादव को नेता चुना गया था। डा. यादव व्यक्ति के रूप में राज्य के 20वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago