भोपाल । अपनी निर्धारित पैथी और चिकित्सकीय योग्यता के अतिरिक्त इलाज करने वाले 2 क्लिनिक्स पर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा कार्यवाही करते हुए उनका संचालन बंद किया गया है । बागसेवनिया क्षेत्र में चल रहे डेंटोकेयर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल एंड कॉस्मेटिक सेंटर में डेंटिस्ट द्वारा त्वचा रोगों एवं बालों को पुनः उगाने का उपचार दिया जा रहा था। ये क्लीनिक नर्सिंग होम एंड क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत भी नहीं मिला है। क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है ।
सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने पंजीयन न होने और डर्मेटोलॉजिस्ट के बिना त्वचा एवं बालों की समस्याओं का उपचार करने पर इसका संचालन बंद करवा दिया है । निरीक्षण दल ने अशोका गार्डन क्षेत्र में चल रहे अपेक्स क्लिनिक में होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा एलोपैथी पद्धति से उपचार करने की जानकारी मिलने पर इसे भी बंद किया है । संचालक द्वारा क्लीनिक का पंजीयन भी नहीं करवाया गया था। विभाग द्वारा पूर्व में भी ऐसे क्लिनिक्स को बंद करवाया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल के निर्देश पर विभिन्न क्लिनिक्स की निरंतर जांच कर रही हैं । निरीक्षण में चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन , म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम , गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान म प्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही भी की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि निजी चिकित्सा व्यवसायी शासन द्वारा निर्धारित सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद और अपनी निर्धारित पैथी में ही चिकित्सा व्यवसाय करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जावेगी ।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…