Categories: इंदौर

मंगाया वेज पुलाव, परोस दी नॉनवेज बिरयानी, रेस्त्रां संचालक पर दर्ज केस

इंदौर। एक युवक ने एक इंदौर के रेस्टोरेंट की शिकायत थाने में करवाई है कि उन्होंने वेज पुलाव आर्डर किया था और उन्हें नॉनवेज बिरयानी परोस दी गई, जबकि आज तक उसने एक अंडा तक नहीं खाया।

शालीमार टाउनशिप में रहने वाले आकाश दुबे अल्बा रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। उन्होंने वेज पुलाव ऑर्डर किया। कुछ देर बाद ऑर्डर टेबल पर सर्व हुआ। आकाश ने उसे खाना शुरू किया। तभी उन्हें प्लेट में हड्डी नजर आई, जबकि वे शाकाहारी हैं। प्लेट में नॉनवेज देखने के बाद आकाश ने रेस्त्रां संचालक को इसकी शिकायत की। तब रेस्त्रां संचालक और स्टाफ मामला दबाने में जुट गए।

आकाश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह नॉन-वेज नहीं खाते हैं। उसने अंडे तक नहीं खाए हैं। उसके आर्डर के वेज खाने में हड्डियां परोस दी गई। जब उन्होंने रेस्त्रां प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उनका रवैया गैर-जिम्मेदाराना था। वे अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद मैने थाने में शिकायत करने का फैसला लिया। सबूत के तौर पर आकाश ने ऑर्डर की गई बिरयानी के फोटो और वीडियो भी निकाले और पुलिस अफसरों को दिखाए। पुलिस ने होटल संचालक स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धारा 298 के तहत केस दर्ज किया है।

DCP ने कहा-धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज
DCP संपत उपाध्याय ने बताया कि आकाश कुमार ने अल्बा बिस्ट्रो होटल के मैनेजर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर 298 के तहत केस दर्ज किया है। इसके तहत जो व्यक्ति धार्मिक भावना को आहत करता है उसे एक साल तक के कारावास या आर्थिक दंड या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago