ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर में विकास यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 55 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। मेरी पहली प्राथमिकता है कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा घर के नजदीक और निःशुल्क मिले।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। जिस क्षेत्र में भी जाएगें वहाँ विकास कार्य होते नजर आयेगें। उन्होंने कहा कि स्वर्ण रेखा पर एलीवेटेड रोड तथा विधानसभा की सभी प्रमुख रोडों का कार्य गतिशील है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया जा रहा है। आज तीन संजीवनी क्लीनिकों का भूमि-पूजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक ही प्राथमिक उपचार निःशुल्क मिलेगा। हमारे नौनीहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिये सीएम राइज स्कूल के साथ ही शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बन रहा है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…