मध्यप्रदेश

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

भोपाल । गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान के नेतृत्व में और नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देना है। रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को ‘’मामा का घर’’ 74 बंगले में किया गया ।

साधना सिंह चौहान ने कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। हमें गर्व है कि हम इस पुनीत कार्य का हिस्सा बन रहे हैं और समाज के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।” दुर्घटना एवं आघात पीड़ितों, सर्जरी के रोगियों, कैंसर मरीजों, एनीमिक एवं गर्भवती महिलाओं, सिकल सेल, थेलेसिमिया, हीमोफिलिया के रोगियों के जीवन को बचाने के लिए किए गए रक्तदान हेतु सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए साधना शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समय – समय पर रक्तदान अवश्य करे। रक्तदान करना पूरी तरह सुरक्षित है।

 

रक्तदान शिविर मे पहुचे जनप्रतिनिधि

रक्तदान शिविरों के साथ – साथ स्वास्थ्य संस्थाओं में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एवं नागरिकों में रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी समाजसेवी, संगठन के सदस्य, और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जाँच और रक्तदान किया और मानवता की इस सेवा में अपना योगदान दिया । कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सुरजीत सिंह चौहान, रंजित सिंह चौहान, अनिल अग्रवाल ‘लिली’, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी आदि किरार महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago