मध्यप्रदेश

भोपाल में पीएम मोदी ने कहा – जब मोदी गारंटी देता है तो वह जमीन पर उतरती है

भोपाल।  भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि ‘जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन तक उतरती है। घर घर तक पहुंचती है, हर लाभार्थी तक पहुंती है।  पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। इसी के साथ उन्होने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस ने अपनी इच्छाशक्ति खो दी है और उसका ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है।

आपको बता दें कि  भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को   10 लाख बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों का काफिला पहुंचा है। पीएम मोदी एयरपोर्ट से जंबूरी मैदान तक रोड शो किया। इसके बाद मैदान में खुली जीप पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच तक गए। जिसे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाने के लिए प्रेरित किया।

हमारी गारंटी जमीन पर उतरती है

उन्होंने कहा कि जब मोदी गारंटी देता है तो वह जमीन पर उतरती है। साथ ही हर लाभार्थी तक पहुंचता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है। दशकों से देश की माताएं बहनें इसका इंतजार कर रही थीं। यह कहा जा रहा था कि ये कभी नहीं हो पाएगा लेकिन मोदी है तो मुमकिन है। ऐसे में हर गारंटी पूरी होगी।

साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ता कुंभ में आए लोगों से पूछा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। बीजेपी की सरकार में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। गरीबों का कल्याण करना अपना काम है कि नहीं। हम अपना काम कर रहे हैं।

सनातन को खत्म करने की साजिश रच रहा है घमंडिया गठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा मिजाज और मिशन अलग है, हमारे देश से बड़ा कुछ नहीं है।  मैं अभावों में रहा हूं।  लेकिन देश को अभावों में नहीं रहने दूंगा।  कांग्रेस के पास नियत और इच्छा शक्ति नहीं थी।  कांग्रेस को उसके नेता नहीं चला रहे हैं, अर्बन नक्सली चला रहे हैं।  कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों के हाथों में दे दिया है।  सनातन को खत्म करने की साजिश रच रहा है घमंडिया गठबंधन। ’

कांग्रेस नारी शक्ति को बांटने की कोशिश करेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये नारी शक्ति को बांटने की कोशिश करेंगे।  ये लोग तरह-तरह की अफवाहें फैलाएंगे।  ऐसे में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है।  इन लोगों ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रोकने की कोशिश की।  ये वहीं लोग हैं, जो सेना में महिलाओं की एंट्री रोक रखी थी।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago