Categories: इंदौर

पिल्ले के कैंची से काटे कान ,जानिए गृहमंत्री ने सुनाई कैसी सजा

भोपाल में कुत्तो को जिंदा मारने के बाद अब इंदौर चन्दन नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे के कुत्ते के बच्चे (पिल्ले) का कान काटने   का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पशु प्रेमियों में इसे लेकर आक्रोश है। इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र के पप्पू साहू ने कुत्ते के एक बच्चे के दोनों कान काट दिए थे। कुत्ते का बच्चा काफी देर तक लहूलुहान हालत में कहराता रहा। जब घटना की जानकारी पशुप्रेमियों को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर उसका इलाज किया और थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद यह बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के संज्ञान में आई, जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक को श्वान के बच्चे के पालन और इलाज की सजा सुना दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की वो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुनाई सजा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अब जख्मी कुत्ते के इलाज और देखभाल की जिम्मेदारी भी आरोपी को ही दी जाएगी। ताकि उस पीड़ित कुत्ते के बच्चे के साथ रहकर उसकी देखभाल करते हुए उसके दर्द एहसास हो और पता चले कि दर्द क्या होता है।

कैंची से काटे थे कान

आरोपी का नाम पप्पू साहू है। उसने कैंची से कुत्ते के बच्चे के कान काट दिए थे। दर्द से बिलबिलाते कुत्ते को जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पीपुल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारियों को दी और फिर उन्होंने उसका इलाज कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago