बजरंगबली को ही रेलवे ने भेज दिया नोटिस, 7 दिन में मंदिर खाली करने की चेतावनी

उत्तर मध्य  रेलवे ( NORTH CENTRAL RAILWAY ) का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओ माय गॉड’ की तर्ज पर भगवान को ही नोटिस भेजा दिया है। यह मामला नार्थ सेंट्रल रेलवे के झांसी मंडल के मुरैना के सबलगढ़ रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां पर बजरंगबली  हनुमान को ही मंदिर खाली करने का नोटिस रेलवे के बाबू द्वारा भेजा गया है।


मानवीय त्रुटि के कारण ऐसा देखने को मिला  -सीपीआरओ हिमांशु शेखर

पूरा मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आनन-फानन में रेलवे ने अपनी गलती मानते हुए नोटिस को वापस ले लिया है। वहीं इस मामले में उत्तर मध्य  रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक मानवीय त्रुटि के कारण ऐसा देखने को मिला, उनके मुताबिक रेलवे प्रखंड के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य होना है, इसके लिए पूरे मार्ग में लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा अवैध निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस भेजा जा रहा था, ताकि रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत रूप से किए गए निर्माण को हटाया जा सके।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago