Categories: देश

छपरा शराब कांड का मास्टर माइंड रामबाबू दिल्ली से गिरफ्तार

बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसमें दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इस शराबकांड को लेकर पटना से दिल्ली संसद तक सियासी पारा भी चढ़ा था। विपक्षी सदस्यों के हंगामे से सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगबबूला हो गए थे। इस शराबकांड में जैसे-जैसे लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता गया, वैसे-वैसे पुलिस की जांच-पड़ताल तेज होती चली गई। इस मामले के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस केस में आज पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने छपरा से जहरीली शराबकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

रामबाबू पर जहरीली शराब बनाने का आरोप

गिरफ्तार मास्टमाइंड का नाम रामबाबू है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि रामबाबू ने ही केमिकल मिलाकर जहरीली शराब तैयार की थी। जिसे पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। साथ ही कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। कई गंभीर रूप से बीमार हो गए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रामबाबू को गिरफ्तार किया है।

बिहार पुलिस ने कई जिलों में छापेमारी

छपरा के जहरीली शराब कांड के बाद बिहार पुलिस ने छपरा सहित कई जिलों में शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान शुरू किया था। छापेमारी करने वाले अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी अवैध शराब बनाने की सूचना मिलने के बाद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी छापेमारी कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद फिर से अवैध शराब बनाने का काम शुरू हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ 50 लोगों की टीम मौजूद है।

रामबाबू को बिहार लाने की तैयारी

गिरफ्तार आरोपी रामबाबू की उम्र 35 वर्ष है। वह छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। रामबाबू ने ही होमियोपैथिक दवा से शराब बनाई थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस ने रामबाबू को जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड बताया है। अब रामबाबू को बिहार लाने की तैयारी की जा रही है। जहां बिहार पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश करेगी।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago