गया। चिंता देवी ने 40 वर्षों तक गया में अपने सिर पर मैला ढोया और शहर के गली-मोहल्लों में झाड़ू लगाई, आज उसी को गया का डिप्टी मेयर बना दिया गया है। यह पहली घटना नहीं है जिसमें बिहार ने इतिहास रचा हो इसके पहले भी पत्थर तोड़ने वाली मुसहर जाति की महिला भगवतिया देवी ने बिहार के गया का प्रतिनिधित्व देश के सर्वोच्च स्थान लोकसभा में किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डिप्टी मेयर के पद पर चिंता देवी ने आसीन होकर यह दिखा दिया कि एक महिला समाज के अंतिम पायदान से होकर भी समाज के सर्वोच्च स्थान पर बैठ सकती है। सफाईकर्मी रहीं चिंता देवी ने डिप्टी मेयर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह सब्जी बेचने का काम भी करती थीं। गया की जनता ने उनका पूरा समर्थन दिया। डिप्टी मेयर बनने के बाद चिंता देवी ने जनता की सेवा करने की बात कही।
पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा चिंता देवी ने चुनाव जीतकर इतिहास रचा
पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मैला ढोने वाली महिला ने डिप्टी मेयर के पद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा की शहरवासियों ने दबे-कुचले का समर्थन कर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…