मध्य प्रदेश के 190 पुलिसकर्मियों पर दर्ज है रेप केस, 62 डॉक्टर लोकायुक्त -EOW में फंसे

भोपाल। मध्य प्रदेश में  सरकारी आंकड़ों  में 190 पुलिसकर्मी और पुलिसअधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे। इसमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर जिले के है। इसमें आरक्षक से लेकर अधिकारी तक शामिल है।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में लिखित जानकारी दी। इसके अनुसार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के 64 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर में 28 और  भोपाल में 15 केस दर्ज किए गए। भोपाल में सबसे ज्यादा कमला नगर थाने में सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज हुए। इसमें चार में आरोपी दोषमुक्त हो गए है और बाकी मामले विचाराधीन है। इसके अलावा टीटी नगर थाने में दो, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मिसरोद और हनुमानगंज थाने में एक-एक पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया। इंदौर में 15 और जबलपुर में 6 केस दर्ज हुए है।

45 के एनकाउंटर, 31 ने हवालात में की आत्महत्या

वहीं, प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। इसी अवधि में हवालात में 13 मौत हुई है। वहीं, 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है।

62डॉक्टर लोकायुक्त – ईओडब्ल्यू में फंसे

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को की गई है। इसमें 26 शिकायत लोकायुक्त और 36 ईओडब्ल्यू को गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानारी दी कि लोक अभियोजन के दो प्रकरण पेंडिंग है। इसमें सुल्तानिया महिला चिकित्सालय के तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज बेदी और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलख प्रकाश शामिल है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago