Categories: देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर देशवाशियों को दी बधाई और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है और प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को याद कर और समाज की सेवा पर जोर दें।”
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
“मेरी क्रिसमस! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और उल्लास के उत्साह को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को याद करें और समाज की सेवा पर जोर दें।”

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा-  साथियो, आज, हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। मुझे कोलकाता से आस्था जी का एक पत्र मिला है। इस पत्र में उन्होंने हाल की अपनी दिल्ली यात्रा का जिक्र किया है। वे लिखती हैं कि इस दौरान उन्होंने PM Museum देखने के लिए समय निकाला। इस Museum में उन्हें अटल जी की Gallery खूब पसंद आई। अटल जी के साथ वहाँ खिंची गई तस्वीर तो उनके लिए यादगार बन गई है। अटल जी की गैलरी में, हम, देश के लिए उनके बहुमूल्य योगदान की झलक देख सकते हैं। Infrastructure हो, शिक्षा या फिर विदेश नीति, उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने का काम किया। मैं एक बार फिर अटल जी को हृदय से नमन करता हूँ।

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“अटल जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और उनकी दूरदर्शिता लाखों लोगों को प्रेरित करती है।”

 

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago