Categories: मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड का 10वें दिन बॉक्सऑफिस पर दोगुना कारोबार

हिंदी तथा मराठी फिल्मों के अभिनेता रितेश देशमुख आजकल अपनी फिल्म वेड की सफलता को देखकर गदगद है। बता दें की वेद को रितेश देशमुख ने स्वयं निर्देशन और अभिनय भी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिल्म वेड हर रोज कमाई के नए आयाम स्थापित कर रही है। क्षेत्रीय फिल्म होने के बावजूद इसका कारोबार हिन्दी फिल्मों से कहीं अधिक है। प्रदर्शन के 10 दिन के अन्दर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33.42 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने प्रदर्शन के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के पहले दिन से दोगुना कारोबार किया है। फिल्म ने इस रविवार 5.70 करोड़ का कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है जबकि इसने पहले दिन 2.25 करोड़ की कमाई की थी।

रितेश देशमुख अपनी फिल्म के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि ये उनके लिए एक सपने जैसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- किसी भी मराठी फिल्म के लिए 10वें दिन अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन हासिल करना एक सपने जैसा है। वेड को इतना प्यार देने के लिए हम दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं। बता दें कि वेड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया है। फिल्म की सफलता को लेकर दोनों ही प्रसन्न है।

ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म का कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा- मराठी फिल्म वेड ने सेकेंड वीकेंड पर भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन शानदार है।वीक 2- शुक्रवार 2.52 करोड़ शनिवार 4.53 करोड़ रविवार 5.70 करोड़। कुल- 33.42 करोड़।

आपको बता दें कि रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में रितेश की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी उनके अपोजिट नजर आईं हैं। जेनेलिया ने इस फिल्म के जरिए मराठी फिल्मों में डेब्यू किया है। सलमान खान ने इस फिल्म कैमियो किया है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago