Categories: खेल

Hockey World Cup 2023 : भारत का जीत के साथ आगाज़ , 21 साल बाद स्पेन को 2-0 से हराया

हॉकी विश्व कप 2023 हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ओडिशा के राउरकेला में भारत-स्पेन के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत करते हुए अमित रोहिदास ने 13वें मिनट में गोल दाग दिया भारतीय हॉकी टीम ने यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट के अपने शुरूआती पूल डी मैच में स्पेन पर 2-0 से जीत के साथ शानदार शुरुआत की। भारत ने रोमांचकारी मैच में स्पेन को 21 साल बाद वर्ल्ड कप में परास्त कर इतिहास रच दिया है। जबकि दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने 27वें मिनट में दागा। इस जीत से भारत पूल डी तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है, जिसने वेल्स को दूसरे पूल मैच में 5-0 से हराया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत और स्पेन दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत बराबरी पर की और पहले 10 मिनट का खेल ऐसे ही खत्म हो गया। मैच के दोनों चरणों में टीमों का दबदबा बना रहा। हालांकि, पहले क्वार्टर के अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने नियंत्रण हासिल कर की और एक गोल दागकर स्कोरिंग की शुरुआत की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के शॉट को स्पेन के डिफेंस द्वारा रोके जाने के बाद, अमित रोहिदास ने शानदार तरीके से गोलकीपर को झकाते हुए नेट में मार दिया और इस तरह भारत को हॉकी विश्व कप 2023 का पहला गोल करने के लिए प्रेरित किया। यह टूर्नामेंट में भारत का 200वां गोल भी था।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा गोल

हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। शुक्रवार को ही खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से शिकस्त देकर कोहराम मचा दिया। इन 8 गोल्स के साथ हॉकी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 313 गोल कर लिए हैं। वहीं नीदरलैंड्स गोल के मामले में दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड्स ने हॉकी वर्ल्ड कप में 267 गोल किए हैं। वहीं भारत तीसरे और स्पेन चौथे स्थान पर काबिज है। स्पेन ने अब तक 176 गोल दागे हैं।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago