राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ( Rani Kamlapati Railway Station) पर कार्यरत एक वेंडर खाली ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और इस हादसे में दोनों पैर घुटने से अलग हो गए। हादसा होते देख तुरंत आरपीएफ व जीआरपी के जवान घटनास्थल की ओर दौड़े और उसे लहूलुहान अवस्था में उठाकर अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। समय पर इलाज मिलने की वजह से वेंडर की जान बच गई। वेंडर का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। वेंडर का नाम राजेश चौरसिया बताया जा रहा है, जो रानी कमलापति स्टेशन पर संचालित प्रेम एजेंसी के स्टाल पर नौकरी करता था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेंडर रात में प्लेटफार्म से उतरकर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान खाली ट्रेनों को एक से दूसरी पटरी पर ले शिफ्ट किया जा रहा था। मामूली अंधेरा था, इसी बीच वह एक चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसे अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने मदद की और उसे तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वक्त पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…