मध्यप्रदेश

रीवा में आईटी पार्क के लिये 30 करोड़ रूपये स्वीकृत – राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल। जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस राजनिवास में बैठक लेकर रीवा शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं अध्यक्ष नगर पालिक निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्माणाधीन कार्यों को पूरा करायें तथा अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करें

बैठक में श्री शुक्ल ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिये कि पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूरा करायें तथा अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करायें। उन्होंने कहा कि रीवा शहर व विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने के साथ ही रीवा शहर को महानगर बनाने के लिये कृत संकल्पित हूँ। श्री शुक्ल ने बताया कि रीवा शहर में 30 करोड़ रूपये से आईटी पार्क की स्थापना कराई जा रही है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। यह आईटी पार्क युवाओं को स्वावलंबी बनाने व रोजगार मुहैया कराने की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा इससे युवाओं के लिये रोजगार के सुनहरे द्वार खुलेंगे।

फल एवं सब्जी, बाजार में सभी फल एवं सब्जी फल के विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध करें

बैठक में मंत्री श्री शुक्ल ने सिरमौर चौराहा रीवा में नवनिर्मित फल एवं सब्जी, बाजार में सभी फल एवं सब्जी फल के विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा कहा कि बाजार का शीघ्र लोकार्पण करायें। उन्होंने रतहरा तालाब का कार्य पूर्ण कराकर 6 जनवरी को लोकार्पण कराने के लिये निर्देशित किया तथा पचमठा आश्रम में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। श्री शुक्ल ने रीवा शहर की सफाई के लिये दो अतिरिक्त स्वीपिंग मशीन क्रय किये जाने की बात कही।

सिविल लाइन पार्क का 14 जनवरी को लोकार्पण कराने के निर्देश

उन्होंने पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत सर्किट हाउस निर्माण कार्य का अप्रैल में तथा सिविल लाइन पार्क का 14 जनवरी को लोकार्पण कराने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिये। श्री शुक्ल ने व्यंकट क्लब तथा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ओपीडी निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की रोटरी के सुधार व सौन्दर्यीकरण का कार्य करायें तथा चोरहटा से रतहरा मार्ग के डिवाइडर में शेष भाग में वृक्षारोपण कार्य करायें। इस दौरान अधीक्षण यंत्री नगर निगम शैलेन्द्र शुक्ल, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी सहित विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago