Categories: मनोरंजन

सलमान खान ने किंग खान के साथ मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 27 दिसंबर मंगलवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार ने अपना जन्मदिन अपनी छोटी भांजी आयत शर्मा (अर्पिता खान शर्मा-आयुष शर्मा की बेटी) के साथ मनाया। आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को मनाया जाता है। आज आयत तीन साल की हो गई। ऐसे में खान परिवार में डबल जश्न है। सलमान की जन्मदिन पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इन्हीं सब के बीच भाईजान के बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए देखे जा सकते हैं।

शाहरुख और सलमान  एक साथ

सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ बर्थडे पार्टी से बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कई बार एक दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर वहां पैपराड़ी का भी जमावड़ा था तो दोनों सुपरस्टार्स ने एक साथ तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया। इस मौके पर सलमान और शाहरुख के फैंस के लिए कुछ ऐसे पल भी आए जो शायद ही वो कभी भुला पाएं। सलमान खान ने खुद ही शाहरुख खान के लिए उनकी गाड़ी का दरवाज़ा खोला। उन्हें गले लगाया और अंदर बिठाया।

कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी समेत कई सितारे शामिल

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ,रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, कार्तिक आर्यन, पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, सिद्धांत चतुर्वेदी प्रज्ञा जायसवाल समेत कई सितारे पहुंचे। पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और यूलिया वंतूर भी शामिल हुईं।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago