Categories: भोपाल

शरद यादव का पार्थिव शरीर उनके पैृतक गांव आंखमऊ पहुुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह शनिवार को भोपाल स्टेट हैंगर पहुंच गया । 11 बजे विशेष विमान से शरद यादव की पार्थिव शरीर को लाया गया । स्टेट हैंगर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी ने शरद यादव के परिजनों को सभी नेताओं ने सांत्वना दी।

पार्थिव शरीर के भोपाल पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज एयरपोर्ट पहुंच गए थे। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि शरद यादव उनके पड़ोसी थे। शरद यादव का गांव नर्मदा के उस पार था और मेरा इस पार। शरद जी समाजवादी धड़े के सबसे बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शरद यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पुत्र पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी स्टेट हैंगर पर पहुंच गए थे । दिग्विजय सिंह ने कहा कि शरद यादव जी मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के प्रखर समाजवादी नेता रहे हैं और बिना पद की लालसा के उन्होंने किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी। हमारे उनके अच्छे पारिवारिक संबंध रहे। मैं आज इस अवसर पर उनके परिवार को संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

शरद यादव का निधन गुरुवार को गुरुग्राम में हुआ था। वे 75 साल के थे। उनका जन्म जुलाई 1947 में आंखमऊ गांव में हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर जबलपुर से शुरू किया था। साल 1974 में वे जबलपुर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। 1977 में वे दूसरी बार जबलपुर से सांसद बने थे। हालांकि, 1980 के चुनाव में हार के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को अपना कर्मक्षेत्र बना लिया। वे बदायूं और मधेपुरा से भी सांसद रहे। वे देश के इकलौते ऐसे नेता थे जो तीन राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

भोपाल से माखन नगर लाया गया

श्रद्धांजलि सभा के बाद भोपाल से शरद यादव की पार्थिक देव माखन नगर (आंखमऊ) नर्मदापुरम के लिए रवाना हो गया था। उनके माखन नगर के आंखमऊ गांव में लाया गया । पार्थिक शरीर के साथ ही प्रहलाद पटेल, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी सहित अन्य नेता मौजूद हैं।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago