Categories: विदेश

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, कई राज्यों में -45°C तक गिरा पारा, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी

अमेरिका में भीषण बर्फ़ीले तूफ़ान की चपेट में आकर लगभग 50 लोगों की जान चले गई है। न्यूयॉर्क राज्य में अधिकारियों ने क्रूर स्थितियों का वर्णन किया है, विशेष रूप से बुफालो (Buffalo) में। जहां वाहनों और बर्फ के ढेर के अंदर जीवित या मृत लोगों की तलाश की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बर्फ़ीले तूफ़ान की स्थिति बनी हुई है। जिसने देश को कई दिनों तक जकड़ रखा है। इस तूफान के कारण बिजली आउटेज, यात्रा में देरी और नौ राज्यों में कम से कम 49 मौतें हुई हैं।

देश के पश्चिमी राज्य मोंटाना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चक्रवाती तूफान के कारण अमेरिका के मध्य राज्यों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि डेस मोइनेस, आयोवा में तापमान -37°F (-38°C) रहा, जो 5 मिनट से भी कम समय में फ्रॉस्टबाइट पैदा कर सकता है, मतलब यदि इंसान खुली हवा के संपर्क में आ जाए तो ठंड के कारण उसकी स्किन डेड हो सकती है, इंटरनल ​टीश्यूज डैमेज हो सकते हैं। देशभर में 3,000 से अधिक फ्लाइट्स खराब मौसम के कारण रद्द करनी पड़ीं। बम साइक्लोन के कारण अकेले उत्तरी कैरोलिना ने 1,81,000 से अधिक घरों ने आउटेज का सामना किया। वर्जीनिया और टेनेसी में स्थिति खराब रही।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago