मध्यप्रदेश

आधार लिंकिंग एवं फॉर्मर रजिस्ट्री न करने पर होगी सख्त कार्यवाही – कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह

भोपाल । कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व अधिकारियों को आधार लिंकिंग एवं फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जो अधिकारी इस कार्य में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में एडीएम  सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों का निराकरण करने तथा आगामी बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें और जिले की रैंकिंग में सुधार लाएं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम  सिंह ने शहर में अवैध अतिक्रमण की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाएं। कलेक्टर  ने ई-ऑफिस कार्य प्रणाली को लेकर जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जानकारी जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल की वेटलैंड साइट्स के भौतिक सत्यापन को दो दिवस की समय-सीमा में कराने के निर्देश दिए। कौशलेंद्र विक्रम सिंह  ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में अधिकारियों की निर्धारित दायित्वों के पालन के लिए अपने अधीनस्थों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago