देश

NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से ‘सुप्रीम’ इनकार, कोर्ट ने NTA से मांगा जवाब

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने NEET Result मामले को लेकर कहा है कि नीट परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी।  साथ ही नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी रोक नहीं लगाई जाएगी।  वहीं नीट स्कैम मामले को लेकर लगाए गए आरोप के बारे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जवाब मांगा है।  सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला नीट यूजी 2024 रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान दिया है। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि नीट एग्जाम और रिजल्ट रद्द नहीं किए जाएंगे।

स्पेशल बेंच ने  कहा

शीर्ष अदालत ने 10 उम्मीदवारों की ओर से नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम यह मान रहे हैं कि परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए हैं और इसको लेकर एनटीए और सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है, लेकिन परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा और ना ही काउंसलिंग पर रोक लगाई जाएगी। जस्टिस विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की स्पेशल बेंच ने काउंसलिंग पर रोक लगाने और परीक्षा को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल की दी धमकी

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी  सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग की थी. साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने मामले की चांज सीबीआई से करने की मांग की है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो वरना वे देशभर में हड़ताल करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने Neet Scam को  लेकर NTA पर आरोप लगाया है।  सवाल इसमें निगेटिव मार्किंग के बावजूद उम्मीदवारों ने 718-719 मार्क्स हासिल कैसे कर लिया?  एनटीए ने कहा है कि उन्होंने उन लोगों को ग्रेस मार्क्स दिए हैं, जिन्हें एग्जाम के दौरान समय नहीं मिल पाया था।

जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

नीट यूजी-2024 परीक्षा के परिणाम को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि इस साल पहले पेपर लीक होने का समाचार आया, जिसे दबा दिया गया। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कई परीक्षार्थियों ने छात्रों के अंक बढ़ाए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा था कि पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार नीट समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई है। इसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फंसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago