मध्यप्रदेश

टी.बी. उन्मूलन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने “टी.बी. हारेगा, भारत जीतेगा” स्लोगन का उल्लेख करते हुए टी.बी. मुक्त भारत बनाने में मीडिया से सहयोग की अपील भी की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी “टी.बी. उन्मूलन में मीडिया की भूमिका” पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टी.बी. मुक्त करने की घोषणा की है। प्रदेश में टी.बी. उन्मूलन के लिये राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर सभी वर्गों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान टी.बी. रोगियों को नियमित पोषण-आहार के लिये गोद लेकर मदद भी कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में टी.बी. रोगियों को फूड बॉस्केट का वितरण किया जा रहा है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के इस अभियान में शासन के साथ आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। टी.बी. उन्मूलन के लिये अनुकूल वातावरण बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से टी.बी. संक्रमण के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन अभियान में जन-प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि टी.बी. का इलाज उपलब्ध है और टी.बी. से संक्रमित कोई भी व्यक्ति पूरा उपचार लेकर संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सकता है।

एमडी एनएचएम  प्रियंका दास ने कहा कि कोविड के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार कार्य में बहुत सुधार हुआ है। टी.बी. पर हुए शोध से उपचार की गुणवत्ता बेहतर हुई है। द इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरकुलोसिस एण्ड लंग्ज डिजीज के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह सचदेवा ने कार्यशाला की रूपरेखा की जानकारी दी। कार्यशाला में राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श् शिवराज सिंह चौहान के वीडियो संदेश भी सुनाये गये।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago