MP के बहुचर्चित व्यापम फर्जीवाड़े (Vyapam Scam) की फाइल सीबीआई ने फिर खोल दी है। उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 26 पूर्व मेडिकल छात्रों को आरोपी बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीबीआई ने सबसे पहले डॉ. कुलदीप का रिकॉर्ड तलब किया है, मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सभी का ब्योरा मांगने की तैयारी है। हालांकि कुलदीप की लोकेशन किसी को नहीं मालूम है। वह मेडिकल कॉलेज से नौ साल पहले एमबीबीएस पूरा कर जा चुका है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एमपी एसआईटी की जांच को आधार बनाकर 76 पूर्व मेडिकल छात्रों की पहचान की है, उनमें से अभी 26 को आरोपित बनाया है. इन सभी से बारी-बारी से इंदौर में पूछताछ की जाएगी।
व्यापम घोटाले में जीएसवीएम के वर्ष 2006, 2009, 2011 और 2013 के मेडिकल छात्र आरोपों के घेरे में हैं लेकिन ये सभी छात्र इस समय कहां हैं, यह कॉलेज प्रशासन नहीं बता पा रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि सीबीआई ने अभी डॉ. कुलदीप का ही ब्योरा मांगा है। पूरा मामला उनके कार्यकाल का नहीं है और न ही उसका ब्योरा उनके पास है।
व्यापम भर्ती घोटाला मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भर्ती घोटाला माना जाता है, इस घोटाले कई बड़े नाम सामने आए जिनमें कुछ लोग तो सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। आरोप है कि सांठगांठ कर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले में फर्जीवाड़ा कर भर्तियां की गईं।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…