मध्यप्रदेश

चूहों का आतंक: थाने में जब्त की गई 60 शराब की बोतल पी गए

छिंदवाड़ा। अभी तक आपने इंसानों या कभी-कभी बंदरों या गोरिल्लों को शराब पीते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है चूहे भी  शराब पीने (Rats also drink Alcohol) के शौकीन होते हैं?  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है…यहां कोतवाली थाने (police station) के मालखाने में जब्त की गई शराब की कई बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया।  इन बोतलों की संख्या करीब 60 है। चूहे इन बोतलों को कुतर-कुतर कर शराब की चुस्की ले रहे और परेशान पुलिसकर्मी उन्हें तलाश रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाने के टीआई उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस ने ये सभी शराब अवैध विक्रेता से जब्त किए थे।  जिस आरोपी से ये जब्त किया गया था उसका मामला अदालत में विचाराधीन है।  अब पुलिस के सामने जब्त शराब के बोतलों को अदालत के सामने पेश करना बड़ी चुनौती बन गई है।  पुलिस के मुताबिकजब मालखाने में देखा गया तो शराब की बोतलों को चूहों द्वारा कुतर दिया गया था।  इसके कारण शराब रिस गई थी।

थाने के मालखाने में रखे शराब के कार्टन को चूहों द्वारा काट दिया गया था।  उसमें रखीं करीब 60 शराब की छोटी प्लास्टिक बोतलों को भी कुतर दिया था।  इसके कारण बोतलों में रखी शराब रिस गई और कार्टन खाली हो गए। पुलिस ने मालखाने की सफाई की और एविडेंस भी लिया है।  पुलिस के मुताबिक थाने की इमारत काफी पुरानी है जिससे चूहों ने यहां कई रास्ते बना रखे हैं।  वे मालखाने में रखे गांजों को भी चट कर जाते हैं।  कई बार तो वे अहम दस्तावेजों को भी कुतर चुके हैं।

बता दें कि  पुलिस कार्यालय के अलावा जिला अस्पताल,कलेक्ट्रेट,शिक्षा विभाग सहित अन्य कार्यालयों में भी चूहों का आतंक है।  जिला अस्पताल में चूहे मरीजों और शवों को नुकसान पहुंचा रहे है। अस्पताल ने तो चूहों को पकड़ने के लिए लाखों रूपए  पेस्ट कंट्रोल मे खर्च भी किए हैं।  उसके बाद भी अस्पताल को चूहों के आतंक से छुटकारा नहीं  मिला है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago