देश

‘अपने शब्द वापस लेता हूं…’, सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

मंगलवार को बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाया और कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें लेकर विपक्ष ने उन्हें घेर लिया। विरोध होने पर बुधवार को नीतीश कुमार ने अपने शब्द वापस ले लिए और कहा कि अगर मेरी बात से किसी को दुख पहुंचा है, तो मैं माफी मांगता हूं। और जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं। उनका भी अभिनंदन है। नीतीश ने कहा कि बीजेपी वालों को आदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो। मेरे शब्द से अगर किसी को एतराज है, तो मैं वापस लेता हूं। लेकिन ये जान लीजिए राज्य के हित में 75 फीसदी आरक्षण का काम हुआ है। इस दौरान सदन में बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी रहा। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर सीएम नीतीश ने मांगी माफी, कहा- किसी को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांग ली है। सीएम नीतीश विधानसभा में मंगलवार को दिए बयान पर बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। अगर इसकी निंदा हो रही है तो वे अपना बयान वापस लेते हैं और माफी भी मांगते हैं। सीएम नीतीश ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर है। उनके बयान का मतलब था कि अगर महिलाएं ज्यादा पढ़ेंगी तो प्रजनन दर कम रहेगी।

सीएम नीतीश के बयान पर बवाल, बीजेपी विधायकों ने की इस्तीफे की मांग

सीएम नीतीश के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर बीजेपी का आक्रामक रुख जारी है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायकों ने मुख्य गेट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। और जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में में प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

3 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

4 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

4 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

4 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

5 months ago