पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक को कांग्रेस ने एक बार फिर झूठा बताया है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘ये सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं, केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं’। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आज तक संसद के समक्ष या देश के समक्ष सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी है। उन्होंने भाजपा केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यह टिप्पणी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू चरण के दौरान आई है। उन्होंने कहा कि, ‘वे (केंद्र सरकार) सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं, केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं। ’ मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये देश सबका है।
दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर प्रधानमंत्री नहीं माने।
बता दें कि 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…