महुकला । ट्राइडेंट ग्रुप की सी० एस० आर० इकाई, ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अंतर्गत “हेल्थ ऑन व्हील” मोबाइल एम्बुलेंस परियोजना की शुरुआत मधुबन अस्पताल के सहयोग से की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयमैन पद्मश्री श्री राजिन्दर गुप्ता जी एवं सी० एस० आर० प्रमुख श्रीमती मधु गुप्ता जी के निर्देशन में मधुबन अस्पताल के निर्देशक डॉक्टर सी० ए० हैरिसन और सभी अनुभवी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सी० एस० आर० टीम, ग्राम पंचायत महुकला के सरपंच, सचिव एवं अन्य सभी लोगों की उपस्थिति रही।
महुकला गांव में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 160+ से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में उप
स्थित अनुभवी चिकित्सकों ने 50+बी.पी., शुगर और हीमोग्लोबिन (HB) की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। गंभीर मामलों के लिए रेफरल और मोबाइल एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहीं।
शिविर में दी गई प्रमुख सेवाएं:
इस पहल का उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है, ताकि “स्वस्थ गांव, समृद्ध समाज” की सोच को धरातल पर उतारा जा सके।
ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ग्रामीण भारत के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दोहराता है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…