नेपाल( NEPAL) के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या ( AYODHYA) लाई गई देवसिला का पूजन हुआ। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई। इससे पहले, नेपाल के जनकपुर से चलकर शालिग्राम शिला (SHALIGRAM STONE) बुधवार की देर रात रामनगरी पहुंची। नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला (DEVSHILA) का पूजन हुआ। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि और जानकी मंदिर के महंत महंत राम तपेश्वर दास ने पूजन किया। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (SHREE RAM JANMBHOOMI) के महासचिव चंपतराय को सौंपी गई। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया।
हाईवे से जैसे ही देर रात शालिग्राम यात्रा ने प्रवेश किया तो जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ शालिग्राम यात्रा रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंची। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी और महंत दिनेंद्र दास ने शालिग्राम शिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषि
केश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन के माध्यम से शिला को रामसेवक पुरम में गाड़ी से उतार कर रखा गया। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में शालिग्राम की आरती भी उतारी गई।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…