Union Budget 2023: आसान भाषा में जानें आपको क्या मिला

आम बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े एलान किए हैं। ये एलान स्वास्थ्य, रेलवे, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए किए गए हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि वित्त मंत्री ने बजट में क्या क्या एलान किए हैं और इनसे आसान भाषा में जानें आपको क्या फायदा होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा।
  • 22 लाख करोड़ प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत आवंटित किए जाएंगे।
  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा बढ़ाई गई है। इसे 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये किया गया है। यानी इस स्कीम के तहत खाते में 30 लाख रुपये जमा किए जा सकेंगे।
  • अगर इस स्कीम के तहत संयुक्त खाता है तो हर महीने पैसा जमा कराने की सीमा 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये की जा रही है।
  • खेती किसानी के लिए नई योजना नहीं पर कर्ज़ का दायरा बढ़ाने की बात कही
  • खेती से जुड़े नवाचार और स्टार्ट अप को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा – Agriculture Accelerator Fund का गठन होगा।
  • मोटे अनाज को प्रोत्साहन – श्री अन्न कहा गया
  • 22 लाख करोड़ प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत आवंटित किए जाएंगे।
  • 157 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
  • आईसीएमआर की लैब में निजी भागीदारी के साथ अनुसंधान को बढ़ावा
  • कृषि वर्धन निधि स्थापित की जाएगी
  • देखो अपना देश के तहत स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा – खास तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में
  • एक जिला एक उत्पाद के विपणन के लिए हर राज्य में यूनिटी मॉल बनाया जाए
  • केवायसी को आसान बनाया जाएगा – पैन कार्ड ही पर्याप्त होगा
  • कृत्रिम हीरे के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा
  • रोजगार निर्माण के लिए 10 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा
  • रेलवे पर 2 लाख 40 हज़ार करोड़ का बजट – पिछली बार एक लाख 40 हजार करोड़ था
  • 50 हवाई अड्डों और हेलीपैड का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि AI को बढ़ावा देने के लिए 3 केन्द्रों के जरिए काम होगा – मेक AI फॉर इंडिया, मेक AI इन इंडिया
  • पुराने प्रदूषण फैलाने वाले सरकारी वाहनों को चालान से बाहर किया जाएगा
  • MSME – को सरकारी ठेकों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए योजना
  • 5जी को बढ़ावा देने और अनुसंधान के लिए देशभर में 100 लैब स्थापित किए जाएंगे

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago