Categories: खेल

U19 T20 WC जीत के बाद भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने कहा कि यह तो बस एक शुरुआत है..

शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में वो कर दिखाया जो 18 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने किया था। ;शेफाली की भारतीय टीम पहली बार आयोजित हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की चैंपियन बनी। 2007 में धोनी की अगुआई में भारत पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत से पूरा देश खुश है। उसे दक्षिण अफ्रीका में परचम बुलंद करने वाली बेटियों पर फक्र है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस जीत के बाद भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने कहा कि यह तो बस एक शुरुआत है। उनका इरादा तो दो हफ्ते बाद सीनियर टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतना है बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और यहीं पर भारतीय अंडर 19 टीम ने शेफाली की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है। शेफाली सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं और वो इस टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेंगी और वो दूसरी बार खिताब जीतकर दक्षिण अफ्रीका दौरे को यादगार बनाना चाहती हैं।

‘मेलबर्न में मैच को जीत नहीं सके तो खूब रोए थे’

भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तान शेफाली ने आगे कहा, “मेलबर्न में खेला गया फाइनल मेरे लिये काफी जज्बाती था। हम उस मैच को जीत नहीं सके थे। जब मैं अंडर 19 टीम से जुड़ी तो बस यही सोचती थी कि हमें विश्व कप जीतना है। मैं लड़कियों से यही कहती थी कि हमें जीतना ही है और हम जीत गए। ”

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

7 days ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 month ago