उज्जैन महाकाल : बाबा महाकाल को दूल्हे का श्रृंगार किया, गुलाबी रंग का सेहरा बांधा

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर ( Mahakaleshwar Temple)  में वैसे तो महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से मची हुई थी। लेकिन आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मंगल बेला में बाबा महाकाल  ( Mahakal ) अपने भक्तों को आशीष देने के लिए दो घंटे पहले जागे। श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार की वजह से महाकाल मंदिर के पट शनिवार सुबह 2:30 बजे ही खुल गए थे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई।। इस साल पहली बार महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई थी, जिससे सुबह चार बजे से चलित भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।चार बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।जिन्हें पास मिले हुए थे, उन्होंने गर्भगृह के करीब गणेश मंडपम में बैठकर भस्मारती के दर्शन किए। जबकि, आम श्रद्धालुओं ने छत के रास्ते कार्तिक मंडपम से भस्मारती दर्शन किए। सुबह बाबा महाकाल का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया है। उन्हें गुलाबी रंग का सेहरा बांध गया।


आज दिनभर चलेगा पूजन का क्रम…

  • आज दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से शासकीय पूजा होगी
  • दोपहर तीन बजे से शनि प्रदोष की विशेष पूजा और रुद्र पाठ होगा
  • शाम छह बजे से सिंधिया और होलकर स्टेट की ओर से पूजा की जाएगी
  • शाम 7:30 बजे से नित्य संध्या आरती होगी
  • रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा शुरू होगी, जो रातभर चलेगी।
  • वहीं, 19 फरवरी को सुबह चार बजे भगवान के शीश सेहरा सजाया जाएगा।
  • सुबह छह बजे सेहरा आरती होगी।
  • दोपहर 12 बजे दिन में एक बार होने वाली भस्म आरती होगी
  • दोपहर दो बजे भोग आरती के बाद शिवरात्रि महापर्व संपन्न होगा
  • सतत 44 घंटे दर्शन के बाद रविवार रात 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे


क्षिप्रा तट पर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

क्षिप्रा नदी के तट पर शाम को शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम होगा। इसमें बनने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 21 लाख दीये जलाए जाने हैं। इसके लिए सभी तैयारी हो चुकी हैं। 52 हजार लीटर तेल, रुई की 25 लाख बाती, 600 किलो कपूर और चार हजार माचिस मंगाई गई हैं। अभी तक अयोध्या में 15.76 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट होगा।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago