विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर ( Mahakaleshwar Temple) में वैसे तो महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से मची हुई थी। लेकिन आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मंगल बेला में बाबा महाकाल ( Mahakal ) अपने भक्तों को आशीष देने के लिए दो घंटे पहले जागे। श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार की वजह से महाकाल मंदिर के पट शनिवार सुबह 2:30 बजे ही खुल गए थे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई।। इस साल पहली बार महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई थी, जिससे सुबह चार बजे से चलित भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।चार बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।जिन्हें पास मिले हुए थे, उन्होंने गर्भगृह के करीब गणेश मंडपम में बैठकर भस्मारती के दर्शन किए। जबकि, आम श्रद्धालुओं ने छत के रास्ते कार्तिक मंडपम से भस्मारती दर्शन किए। सुबह बाबा महाकाल का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया है। उन्हें गुलाबी रंग का सेहरा बांध गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज दिनभर चलेगा पूजन का क्रम…
क्षिप्रा तट पर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
क्षिप्रा नदी के तट पर शाम को शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम होगा। इसमें बनने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 21 लाख दीये जलाए जाने हैं। इसके लिए सभी तैयारी हो चुकी हैं। 52 हजार लीटर तेल, रुई की 25 लाख बाती, 600 किलो कपूर और चार हजार माचिस मंगाई गई हैं। अभी तक अयोध्या में 15.76 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट होगा।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…