देश

13 महीने की सबसे उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई दर, सब्जी, बिजली, तेल सहित इन चीजों की कीमतों में लगी आग

Wholesale Inflation Rate: मंगलवार को वाणिज्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित भारत में थोक महंगाई अप्रैल में 1.26 प्रतिशत पर आ गई, ईंधन और बिजली के साथ-साथ खाद्य पदार्थों, खासकर सब्जियों की कीमतों में वृद्धि के कारण अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने बढ़कर 1.26 फीसदी हो गई। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल 2023 में 0.79 फीसदी और मार्च 2024 में 0.53 फीसदी थी। इस प्रकार, अक्टूबर तक सात महीनों तक नकारात्मक क्षेत्र में रहने के बाद यह छठे महीने सकारात्मक क्षेत्र में रहा।

मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में बताया कि अप्रैल महीने में थोक मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की मुख्य वजह खाद्य वस्तुओं, बिजली, कच्चे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों के निर्माण, अन्य विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि रही है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर बढ़कर 7.74 फीसदी हो गई, जो मार्च महीने में 6.88 फीसदी रही थी।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक सब्जियों की महंगाई दर अप्रैल में 23.60 फीसदी रही, जो मार्च में 19.52 फीसदी थी। इसी तरह ईंधन और बिजली की थोक महंगाई अप्रैल में 1.38 फीसदी रही, जो मार्च में -0.77 फीसदी रही थी। गौरतलब है कि अप्रैल में खुदरा महंगाई दर घटकर 11 महीने के निचले स्तर 4.83 फीसदी पर आ गई है।

आलू-प्याज की थोक कीमतों में बढ़ोतरी

अप्रैल महीने में प्याज की कीमतों की वृद्धि दर 59.75 प्रतिशत रही जो मार्च में 56.99 प्रतिशत थी। वहीं आलू के मामले में कीमतों की वृद्धि दर 71.97 प्रतिशत रही, मार्च में यह 52.96 प्रतिशत थी। एक साल पहले से तुलना करें तो उस दौरान प्याज की कीमतों में 5.54 प्रतिशत की कमी आई थी, वहीं आलू की कीमतों में 30.56 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

क्रूड पेट्रोलियम के थोक भाव भी बढ़े

अप्रैल 2024 में क्रूड पेटोलियम की थोक महंगाई दर पिछले साल के 1.64 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 4.97 प्रतिशत पर पहुंच गईं। प्राथमिक वस्तुओं की थोक महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 5.01 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीनें में 4.51 प्रतिशत थी। प्राथमिक वस्तुओं के अंतर्गत खाद्य पदार्थों, सब्जियों और खनिजों की कीमतें आती हैं।

 

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago