Categories: देश

कोहली और धोनी की बेटियों के लिए अभद्र ट्वीट पर महिला आयोग का एक्शन

नई दिल्ली: कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटियों और पत्नियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) हरकत में आ गई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष (Delhi DCW Chief) स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने ट्वीट में गालियां और सेक्सिस्ट कमेंट करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर धोनी और कोहली की बेटी और उनकी पत्नियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अभद्र टिप्पणी की गई थी। अब इस पूरे मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को एफआईआर दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर के कहा, ‘देश के 2 बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और धोनी की बच्चियों की तस्वीरें ट्विटर पर डालकर कुछ एकाउंट्स भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। 2 साल और 7 साल की बच्ची के बारे में ऐसी घटिया बातें? कोई खिलाड़ी नहीं पसंद तो क्या उसकी बच्ची को गाली दोगे? पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। अपने पोस्ट के साथ उन्होंने कुछ टिप्पणियों के धुंधले स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए हैं।

क्रिकेट टीम का कोई भी मैच हारने के बाद निराश क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा खिलाड़ियों को ट्रोल करना कोई नया नहीं है लेकिन ट्रोलर्स कई बार खिलाड़ियों के परिवार वालों को गालियां तक देने लगते हैं। स्वाति मालीवाल द्वारा शेयर किए गए दोनों स्क्रीनशॉट में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी साल 2020 में एक इंस्टाग्राम यूजर ने एमएस धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को रेप की धमकी थी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago