Categories: देश

महिला सुरक्षा की रियलिटी चेक के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी,10-15 मीटर तक घसीटा

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा गया। यह घटना करीब 3.11 बजे एम्स गेट 2 के सामने हुई। दिल्ली के दक्षिण जिला की DCP चंदन सिंह ने कहा कि आज हौज खास थाने में एक कॉल आई, एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत की। संगम विहार के रहने वाले आरोपी 47 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शख्स ने स्वाति को कार में बैठने के लिए कहा तो स्वाति ने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया । शख्स ने फिर से स्वाति को कार में बैठने के लिए कहा  स्वाति ने फिर से मना किया और वह आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और उन्होंने खिड़की से हाथ डाला। इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर लिया, जिससे स्वाति का हाथ फंस गया और आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया। घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजकर 11 मिनट पर एम्स के गेट नंबर-2 के अपोजिट साइड पर घटी।

 स्वाति मालीवाल दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रियलिटी चेक कर रही थीं। इसी दौरान ये घटना घटी। उनकी टीम भी उनसे कुछ ही दूरी पर थी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago