मुख्यमंत्री शिवराज बताएं कितने गुंडों को जमीन में गाड़ा-अरुण यादव

सागर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। सागर के मकरोनिया में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर  मंत्री अरुण यादव ने पूछा कि मुख्यमंत्री बताएं कि कितने अपराधियों को अब तक जमीन में गाड़ा गया है। सागर के ग्राम कोरेगांव मकरोनिया में विगत दिनों जगदीश यादव की जघन्य हत्या को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव सोमवार को कोरेगांव मकरोनिया पहुंचकर  राज्य में बढ़ती गुंडागर्दी और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर बरसे।

अपराधियों को मुख्यमंत्री का संरक्षरण

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री स्वयं अपराधियों को संरक्षरण प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से अपराधियों को जमीन में गाड़ने की बात करते हैं। प्रदेश की जनता पूछ रही है कि मुख्यमंत्री आपने आज तक कितने गुंडों और अपराधियों को जमीन में गाड़ा है बताएं।

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का कहना है कि जगदीश यादव की जघन्य हत्या से क्षेत्र सहित समूचे प्रदेश में रोष व्याप्त है और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था इसके लिए दोषी है और कांग्रेस किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago