कंगाली से गुज़र रहे पाकिस्तान की रेलवे भी आर्थिक संकट की हालत से गुजर रही है और उसे चलाने के लिए भी अब पैसा तक नहीं बचा है । इस गंभीर आर्थिक संकट में अब पाकिस्तान को उसके दोस्त चीन ने भी बड़ा धोखा दे दिया है। पाकिस्तान रेलवे ने चीन से 14 करोड़ 90 लाख डॉलर की बोगियों का आयात किया था ताकि उन्हें पाकिस्तान में दौड़ाया जा सके। ये बोगियां पाकिस्तानी रेलवे के ट्रैक पर चल ही नहीं पा रही हैं जिससे उनकी क्षमता और गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यही नहीं पाकिस्तान रेलवे के उन अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं जिन्होंने चीन जाकर इन बोगियों की जांच की थी और उसे पाकिस्तान के लिए अनुकूल बताया था। सूत्रों ने पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि उन्हें अब करोड़ों रुपये फिर से इन चीन से खरीदी बोगियों को पाकिस्तान में चलने लायक बनाने के लिए खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान रेलवे की स्की लाइन के लिए मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि चीनी बोगियों के अंदर बहुत ही ज्यादा मोटी प्रेसर पाइप लगी हैं जिससे ब्रेक ठीक ढंग से नहीं लगेंगे और दुर्घटना होने का खतरा रहेगा।
जांच के लिए गए 88अधिकारियों ने100 डॉलर प्रतिदिन खर्च किये –
इन सब समस्याओं को देखते हुए पाकिस्तानी प्रशासन ने चीनी बोगियों में अपने देश के अंदर ढाई इंच की मोटी पाइप को लगाना शुरू किया है। इससे पहले इन चीनी बोगियों में 20 इंच मोटी पाइप लगी थी। पाकिस्तान रेलवे के मुख्य इंजीनियर मोहम्मद हसीब ने कहा कि इन बोगियों को तकनीकी रूप से फिट किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन बोगियों की जांच के लिए पाकिस्तान ने 88 अधिकारियों को चीन भेजा था और उन्हें प्रतिदिन 100 डॉलर का खर्च भी दिया था।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…