भारतीय दर्शक फिलहाल बड़े पर्दे पर फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’’ नहीं देख पाएंगे। बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित, “द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट” 1979 की क्लासिक फिल्म “मौला जट्ट” जैसी है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं के अनुसार न तो यह रीमेक है और न ही सीक्वेल।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह फिल्म 13 अक्टूबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है। फिल्म ने एक करोड़ डॉलर की कमाई की है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, भारत के मल्टीप्लेक्स सिनेमा ग्रुप पीवीआर और आईनॉक्स के एक कर्मचारी से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि ‘हमें फ़िल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया है कि फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित कर दी गई है। हमें इसके बारे में दो-तीन दिन पहले बताया गया था ।इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है और न ही रिलीज़ के लिए आगे की कोई तारीख़ बताई गई है।’
बता दें 26 दिसंबर को आईनॉक्स सिनेमा ग्रुप के चीफ़ प्रोग्रामिंग ऑफ़िसर राजेंद्र सिंह जियाला ने बताया था कि ‘मौला जट’ उन सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी जहां पर पंजाबी बोलने वालों की अधिक तादाद है ।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…