मध्यप्रदेश

BHOPAL: कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, दो की हालत नाजुक

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अनोखी खबर सामने आई है। कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, यह भोपाल के अस्पताल इतिहास में पहली बार है जब किसी महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया है। डिलीवरी गर्भावस्था के सातवें महीने में की गई, क्योंकि महिला को समय से पहले लेबर पेन शुरू हो गया था।

दो नवजातों की हालत गंभीर

अस्पताल की अधीक्षक डॉ. स्मिता सक्सेना ने बताया कि महिला की पहली जांच के दौरान ही सोनोग्राफी में चार भ्रूणों की पुष्टि हो गई थी। समय से पहले ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई।

नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य वजन (ढाई किलो से अधिक) से काफी कम है। चारों बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें विशेष देखरेख के लिए वॉर्मर रूम में शिफ्ट किया गया है।

परिवार की चिंता बढ़ी

दो बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए परिवार चिंतित है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सभी बच्चों का उपचार पूरी सतर्कता के साथ किया जा रहा है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम लगातार बच्चों की सेहत पर नजर बनाए हुए है।

इससे पहले तीन बच्चों का हुआ था जन्म

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले वर्ष भोपाल के एक अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन चार बच्चों का जन्म पहली बार हुआ है।

अस्पताल प्रशासन और परिवार दोनों बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago