Period Leave : एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिला कर्मचारियों को दी सौगात माहवारी के दौरान मिलेगी छुट्टी

भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक आज उन भारतीय कंपनियों की सूची में शामिल हो गया, जो अपनी महिला कर्मचारियों के लिए माहवारी अवकाश प्रदान करती हैं। इसके अलावा, बैंक ने संस्थान छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों के लिए बैंकिंग में अपनी तरह की पहली पहल ‘एयू फॉरएवर पास’ भी घोषणा की।

‘विविधता और समावेशन’ एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संचालन के केंद्र में है। मासिक धर्म की अवकाश नीति के साथ बैंक का लक्ष्य महिलाओं के लिए हर महीने 1 दिन का अतिरिक्त सवैतनिक अवकाश प्रदान करके एक समावेशी कार्यस्थल का निर्माण करना है। यह अवकाश मौजूदा तय अवकाश के अलावा होगा। यह नीति फरवरी 2023 से लागू की जाएगी।

बैंकिंग की पहली पहल के रूप में, स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 साल की सेवा के बाद संगठन छोड़ने वाले कर्मचारियों के लिए एक विशेष ‘एयू फॉरएवर पास’ भी लॉन्च किया है। संस्थान छोड़ते समय, स्वर्ण-मानक सेवा रिकॉर्ड और बैंक के विकास में असाधारण योगदान देने वाले चुनिंदा कर्मचारियों को ‘एयू फॉरएवर पास’ सदस्यता प्रदान की जाएगी। यह पास उन कर्मचारियों को जब भी वे चाहें एयू एसएफबी में शामिल होने का एक निश्चित अवसर प्रदान करता है।

कर्मचारी केंद्रित इन क्रांतिकारी पहलों को शुरू करने के उद्देश्य पर बोलते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा, ”बदलाव’ के अपने सिद्धांत के तहत सभी के लिए समावेशी विकास के लिए हम अपने संगठन के भीतर आवश्यक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसी कार्यस्थल की संस्कृति को केवल तभी पूरी तरह से समावेशी माना जा सकता है जब वह संगठन संवेदनशील बनकर कार्यबल में प्रवेश करने की इच्छुक महिलाओं के लिए व्यावसायिक वातावरण दे और यहां तक कि संस्थान छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों सहित अपने विविध कार्यबल की जरूरतों को पूरा करता हो। इसी तरह, ‘एयू फॉरएवर पास’ हमारे उन कर्मचारियों के योगदान का सम्मान करने के लिए पेश किया गया है जो व्यक्तिगत अत्यावश्यकता या पेशेवर आकांक्षाओं के कारण हमारे संगठन को छोड़ते हैं। ‘बदलाव’ की इस यात्रा में हम अपने सभी कर्मचारियों का हाथ थामे आगे बढ़ते रहेंगे।”

इसके अलावा, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मानव संसाधन प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने कहा, ”एयू बैंक ने महामारी के दौरान और उसके बाद अपने कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए कई पहल की हैं। हाल के दिनों में बैंक ने कर्मचारियों, परिवारों और समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘एयू फॉरएवर पास’, माहवारी अवकाश नीति, जन्मदिन की छुट्टी, शादी की सालगिरह की छुट्टी, पितृत्व अवकाश, छुट्टी दान करने की नीति, लंबे समय तक सेवा करने वाले कर्मचारियों के लिए सवेतन अवकाश, शिक्षा सहायता कार्यक्रम, व्यक्तिगत ऋण नीति, रियायती गृह ऋण नीति जैसी नीतियों को अपनाया है।”

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago