Categories: जबलपुर

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की जमानत अर्जी खारिज, समाज में गलत संदेश जाएगा -हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (High Court) ने बेहद तीखी टिप्पणी के साथ कांग्रेस नेता राजा पटेरिया (Congress leader Raja Patria) की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जस्टिस संजय द्विवेदी (Justice Sanjay Dwivedi) ने अपने फैसले में कहा कि आज कल ये फैशन बन गया है। कोई भी नेता लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है। इस बात की परवाह किए बगैर कि इसका अंजाम क्या होगा। अगर इस मामले में जमानत (Bail) का लाभ दिया गया, तो समाज में गलत संदेश जाएगा।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने आदेश में राजा पटेरिया को इतनी राहत जरूर दी है कि वे 30 दिन बाद किसी सक्षम न्यायालय में जमानत आवेदन फिर से लगा सकते है. यहां बता दे कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ 13 दिसम्बर 2022 को पन्ना जिले के पवई थाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 504, 505(1)(बी), 505(1)(सी), 506, 153-बी(1)(सी), 115, 117 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

दरअसल, दिसंबर माह में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित तौर पर हत्या के लिए उकसाने वाला एक वीडियो वायरल होने से सियासी बवाल मच गया था। इस वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कहते हुए दिख रहे थे कि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो. वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे। इसके तुरंत बाद राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago