Categories: देश

DGCA ने विमानन कंपनियों को चेतावनी : असभ्य यात्रियों से निपटने में करें सख्ती

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले शख्स पर शिकंजा कसता जा रहा है। आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी, ‘वेल्स फार्गो’ (Wells Fargo) ने नौकरी से भी निकाल दिया है। इन सबके बीच नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA ने विमानन कंपनियों को ‘असभ्य’ यात्रियों से निपटने में नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावानी दी। डीजीसीए ने विमानन कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘एयरलाइन के परिचालन प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे डीजीसीए को सूचना के तहत उपयुक्त माध्यमों से ‘असभ्य’ यात्रियों से निपटने के विषय को लेकर पायलट, केबिन क्रू और अपनी संबंधित एयरलाइंस की उड़ान सेवाओं के निदेशक को संवेदनशील बनाएं। असभ्य यात्रियों से निपटने में नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और उन पर अमल कराने के लिये कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीजीसीए की यह एजवाइजरी बीते साल नवंबर महीने में एयर इंडिया की उड़ानों में पेशाब करने की दो चौंकाने वाली घटनाओं की पृष्ठभूमि में जारी की गई है। विमानन कंपनी इसके बारे में विमानन सुरक्षा नियामक DGCA को रिपोर्ट करने में विफल रही रही। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘एयरलाइन के परिचालन प्रमुखों को सलाह दी जाती है कि वे डीजीसीए को सूचना के तहत उपयुक्त माध्यमों से ‘असभ्य’ यात्रियों से निपटने के विषय को लेकर पायलट, केबिन क्रू और अपनी संबंधित एयरलाइंस की उड़ान सेवाओं के निदेशक को संवेदनशील बनाएं।

नियामक ने कहा कि लागू नियमों के अनुपालन न किये जाने को सख्ती से निपटा जाएगा और इन पर अमल कराने के लिये कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से नयी दिल्ली जा रही उड़ान के बिजनेस क्लास में नशे में धुत्त एक यात्री ने कथित तौर पर एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस घटना के 10 दिन के भीतर पेरिस से नयी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की ही उड़ान में नशे में धुत्त एक यात्री ने एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago