Categories: देश

शिक्षा मंत्रालय का राज्यों को फरमान, स्कूलों के पुस्तकालयों में हो पीएम मोदी की पुस्तक ‘Exam Warriors’

PM Modi’s ‘Book Exam Warriors शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ (Exam Warriors) को स्कूल की लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने के लिए कहा है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के प्रशासकों से अनुरोध किया है कि वे ‘समग्र शिक्षा’ के तहत हर स्कूल के पुस्तकालयों में ‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताबें उपलब्ध कराएं ताकि अधिकतम संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक “प्रधानमंत्री के ज्ञान और दृष्टि के शब्दों से लाभ उठाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

” बता दें कि किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ छात्रों और शिक्षकों के लिए है। किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ में छात्रों के लिए परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीकों और साधनों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए परीक्षा के वक्त क्या और कैसे करना है, इसके बारे में बताया गया है।

नेशनल बुक ट्रस्ट ने 11 भारतीय भाषाओं असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में अुनवाद किया गया है। पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वार्षिक बातचीत करते हैं, जिसे “परीक्षा पे चर्चा” कहा जाता है।

शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि 27 जनवरी 2023 को टाउन-हॉल-प्रकार के इंटरैक्टिव प्रारूप में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम (पीपीसी 2023) के 6वें संस्करण में राज्य सरकार के छात्रों की भारी भागीदारी देखी गई थी। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, “इस साल के पीपीसी 2023 का मुख्य आकर्षण राज्य सरकार के बोर्ड के छात्रों की भारी भागीदारी है, जो 2022 में लगभग 2 लाख से बढ़कर कुल 38.8 लाख में से 16.5 लाख से अधिक हो गया है।” मंत्रालय ने कहा, “इसके अलावा, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विशेष आमंत्रित छात्रों और शिक्षकों को भी गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट समारोह आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को देखने और राष्ट्रीय महत्व के स्थानों का दौरा करने का अवसर मिला।”

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago