चीन में लगातार बढ रहे कोरोना के मामलों पर यूरोपीय यूनियन ने चीन से कोरोना के मामलों को लेकर पारदर्शी जानकारी मांगी है। यूरोप के स्वास्थ्य से संबंधित एक शीर्ष अधिकारी ने चीन में कोविड-19 की स्थिति पर समन्वित प्रतिक्रिया के संघ के समझौते का आधिकारिक तौर पर स्वागत किया और चीन से अपनी महामारी विज्ञान की स्थिति पर पारदर्शी डेटा प्रदान करने की मांग की। एक ट्वीट संदेश में स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के यूरोपीय आयुक्त क्रियाकिडेस ने बुधवार को यूरोपीय संघ की समेकित राजनीतिक संकट प्रतिक्रिया बैठक में कोविड-19 की स्थिति पर सदस्य देशों के बीच समन्वित प्रतिक्रिया के समझौते का स्वागत किया। यूरोपीय संघ के अधिकारी ने यह भी कहा कि महामारी से निपटने के लिए क्षेत्रीय यूरोपीय तथा वैश्विक सहयोग एकमात्र मार्ग है। यूरोपीय यूनियन के सदस्य देश चीन से आने वाले यात्रियों के लिए उडान से पूर्व कोविड-19 की जांच और मास्क लगाने से संबंधित सिफारिश को लागू करने पर सहमत हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसिस ने भी चीन से देश में कोविड के रोगियों के अस्पतालों में दाखिले और मृत्यु पर विश्वसनीय डेटा साझा करने को कहा है ।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…