दुनिया के तीसरे और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट देखी गई है, जिसका असर उनके रिचेस्ट लिस्ट पर भी पड़ा है और वह टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। उन्हें अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने रिप्लेस किया है। नए लिस्ट के मुताबिक जेफ को तीसरा और अडानी को चौथा स्थान मिला है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 5.23 अरब डॉलर की तेजी आई है, जबकि अडानी के नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, जिससे उनकी कुल संपत्ति घटकर 118 अरब डॉलर रह गई।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड आरनॉल्ट
इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) के सिर पर सजा हुआ है। 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अगर इसे आसान भाषा में समझा जाए तो उन्होंने रोज 2 अरब डॉलर की कमाई की है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क अभी भी लिस्ट में 132 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…