इंदौर

होटल पपाया इन और प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, 46 लोगों को किया रेस्क्यू

इंदौर। शहर के दो स्थानों पर बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की पहली घटना बाणगंगा क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुई। वहीं, दूसरी घटना राऊ स्थित पांच मंजिला होटल पपाया इन में हुई। होटल में गेस्ट सहित कुल 46 लोग थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड द्वारा की जा रही आग बुझाने की कोशिशों के बीच होटल के पिछले हिस्से में दोबारा आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पड़ोस की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कई टैंकर पानी लगने के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यहां लगी आग का धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

वहीं, राऊ स्थित पपाया होटल में भी आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हादसे के समय होटल में 46 लोग फंसे हुए थे। आग लगने से होटल में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान क्रेन की मदद भी ली गई। लोगों को बाहर निकालने के लिए होटल के कांच, खिड़की सहित कुछ जगह तोड़फोड़ करना पड़ी। रेस्क्यू के दौरान कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाने की कोशिश के दौरान होटल के पिछले हिस्से में दोबारा आग लग गई।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago