मंगलवार को बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाया और कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें लेकर विपक्ष ने उन्हें घेर लिया। विरोध होने पर बुधवार को नीतीश कुमार ने अपने शब्द वापस ले लिए और कहा कि अगर मेरी बात से किसी को दुख पहुंचा है, तो मैं माफी मांगता हूं। और जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं। उनका भी अभिनंदन है। नीतीश ने कहा कि बीजेपी वालों को आदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो। मेरे शब्द से अगर किसी को एतराज है, तो मैं वापस लेता हूं। लेकिन ये जान लीजिए राज्य के हित में 75 फीसदी आरक्षण का काम हुआ है। इस दौरान सदन में बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी रहा। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांग ली है। सीएम नीतीश विधानसभा में मंगलवार को दिए बयान पर बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। अगर इसकी निंदा हो रही है तो वे अपना बयान वापस लेते हैं और माफी भी मांगते हैं। सीएम नीतीश ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर है। उनके बयान का मतलब था कि अगर महिलाएं ज्यादा पढ़ेंगी तो प्रजनन दर कम रहेगी।
सीएम नीतीश के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर बीजेपी का आक्रामक रुख जारी है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायकों ने मुख्य गेट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। और जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में में प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…