ग्वालियर। आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह तड़के शहर के सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के यहां छापा मारा है। सुबह 4 बजे से यह छापामार कार्यवाही इंदौर से आई टीम ने किया है । आयकर विभाग की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह अचानक से आईटी विभाग की कार्यवाही की सूचना मिलते ही शहर के सराफा कारोबारी सहित बिल्डर्स में हड़कंप मच गया।
आयकर विभाग की टीम सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के घर व प्रतिष्ठानों पर सोमवार तड़के करीब 4 बजे पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जब टीम इनके घरों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आयकर विभाग की टीम को देखकर सभी के होश उड़ गए। आइटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।
पारस जैन का नाम ग्वालियर के बड़े कारोबारियों में शुमार हैं। वो मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। सराफा उनका पुस्तैनी व्यापार है। यहां से कमाए पैसों को उन्होंने रियलस्टेट के बिजनेस में लगाया और पिछले कुछ सालों में शहर में बिल्डर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। फिलहाल 10 से 12 जगहों पर उनके टाउनशिप, मल्टी प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
जैन बंधुओं के यहां पड़े छापे के का असर सराफा बाजार में भी देखने को मिला। सुबह 9 बजे तक पूरे सदर बाजार में एक भी दुकान नहीं खुली। इसे अन्य व्यापारियों में डर के रूप में देखा जा रहा है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…