मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कला, संगीत, नृत्य और उत्सव के बिना जीवन अधूरा है। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का सुख मनुष्य को सुखी रहने के लिए जरूरी होते है। कला और संस्कृति सुखी जीवन के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री भारत भवन की 41 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग सुखवीर सिंह, संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी, फिल्म कलाकार राजीव वर्मा, बड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें पद्मश्री सुश्री भूरी बाई, पद्मश्री दुर्गा बाई, भज्जू श्याम, संगीतकार श्री वसंत राव शिवलीकर, तबला वादक किरन देशपांडे, राई नृतक पं. राम सहाय पांडे, गायक पंडित उमाकांत गुंदेचा, रंग कर्मी आलोक चटर्जी, लोक जनजातीय कला के अध्येता श्री कपिल तिवारी, युवा रंगकर्मी श्री सरफराज हुसैन और बैगा नृतक अर्जुन सिंह धुर्वे का सम्मान किया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने हाल ही में गरीब परिवार की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। बहन सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा। इसके लिए पहले बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए योजना बनाई गई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में एक-एक हजार रूपए बहनों के खाते में डाले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कला, संस्कृति, गीत-संगीत का अद्भुत महत्व है। धन-दौलत से जो सुख नहीं मिलता है, वह कला संस्कृति से मिलता है। उन्होंने कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत भवन ने 41 वर्ष में कला-संस्कृति का नया मुकाम कायम किया है। हमने कला ग्राम की स्थापना की है। अगले वर्ष से संचालन शुरू हो जाएगा। कला- परम्परा को आगे बढ़ाऐंगे।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…